किन्नौर में विंटर गेम्स के लिए तैयार हो रहे युवा:दी जा रही विशेष ट्रेनिंग, आइस हॉकी स्पीति कप 2025 में करेंगे प्रतिभाग

हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर के युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति आकर्षण एवं विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सांगला में स्थानीय युवाओं को विंटर स्पोर्ट्स के लिए तैयार किया जा रहा है। काजा के विशेष प्रशिक्षक छोइंग दोरजे सांगला में जिला के तीनों ब्लॉकों से 5 युवक- युवतियों को इस खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर से चुनिंदा खिलाड़ी काजा में इसी महीने होने वाली आइस हॉकी स्पीति कप 2025 में हिस्सा लेंगे। बता दें कि, हाल ही में जिला किन्नौर के कल्पा व सांगला में आइस हॉकी रिंग का निर्माण कर इस खेल का ट्रायल केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता मे किया गया था। राजस्व, बागवानी, जनजातीय एवं जन शिकायत मंत्री जगत सिंह नेगी ने आशा जताई है कि जनजातीय क्षेत्रों के युवा बॉक्सिंग के बाद इन साहसिक विंटर गेम्स में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *