नापासर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-11 जयपुर रोड पर रायसर के पास शुक्रवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी में हिस्सा लेकर लौट रहे थे मिनी ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो आगे से ओर ड्राइवर साइड से पूरी तरह चिपक गई और वाहन सड़क किनारे जाकर रुका। बोलेरो में तीन पुरुष और एक महिला सवार थे, जो बीकानेर से किसी शादी समारोह में शामिल होकर गुसाईसर बड़ा (श्री डूंगरगढ़) लौट रहे थे। इस दौरान जयपुर की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक ने बोलेरो को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में लालचंद पुत्र प्रहलाद राम सारस्वत, उम्र 45 वर्ष, निवासी गुसाईसर बड़ा की मृत्यु हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल इसके अलावा दो पुरुष एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीकानेर ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी ने मौके पर नापासर थाने के एएसआई एवं पुलिस जाप्ते को भेजा ओर एएसआई एवं पुलिस जवानों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। अब तक मामला दर्ज नहीं अब तक किसी भी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो आगे से एवं ड्राइवर साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मिनी ट्रक पलट गया था जिसको क्रेन की मदद से खड़ा करवाया गया। कंटेंट : बसंत स्वामी, नापासर


