खैरथल पुलिस ने तीन वांछित अपराधी पकड़े:जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई, हथियार बरामद

खैरथल पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस्लाम (35), आबिद (35) और रमजान उर्फ पप्पी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी, डंडे और सरिया भी बरामद किए हैं। 20 नवंबर 2025 को परिवादी हाकमदीन (42) ने रिपोर्ट में बताया-19 नवंबर 2025 की शाम उनके छोटे भाई ताहिर उर्फ सुल्ली और ताऊ के लड़के इलियास बाइक से माजरी भांडा जा रहे थे। शाम 7:30 बजे, रामनगर गरिवास मोड़ के पास पहुंचने पर, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से एक काली थार और मोटरसाइकिल बीच रास्ते में खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते इस्लाम, जमशेद और अन्य आरोपियों ने लाठियों से ताहिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की नीयत से किए गए सिर पर वार को ताहिर ने हाथ ऊपर कर रोका, जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे और थाना स्तर के शीर्ष 10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी रामकिशन,एएसआई कर्ण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल बृजमोहन,कॉन्स्टेबल पुष्पेंन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल भोजराज, कॉन्स्टेबल पंकज कुमार और कॉन्स्टेबल विरेंद्र सिंह शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *