मंईयां सम्मान राशि नहीं मिलने से महिलाओं में आक्रोश:अंचल कार्यालय के बाहर रोड जाम, कहा- पैसे सबको दीजिए या किसी को नहीं

धनबाद में कई लाभुकों को मंईयां सम्मान राशि नहीं मिलने से महिलाएं खासा नाराज हैं। बुधवार को महिलाएं अचंल कार्यालय पहुंची और यहां कर्मचारियों को ना देख भड़क उठी। इसके बाद सभी ने रोड जाम कर दिया और मंईयां सम्मान योजना का पोस्टर फाड़कर सड़क पर आगजनी की। महिलाओं का कहना है कि उन्हें राशि क्यों नहीं मिली, यह बताना वाला भी कोई नहीं है। या तो मंईयां सम्मान राशि सबको मिले या किसी को नहीं मिले। इससे भी बड़े आंदोलन की दी चेतावनी इधर, अंचल कार्यालय पहुंची कई युवतियां इतनी उग्र हो गईं कि अंचल कार्यालय के बाहर लगे सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पोस्टर भी फाड़ दिया। पोस्टर को सड़क पर फेंक कर छोटे-छोटे टुकड़े कर जला दिया। महिलाओं ने आगे इससे भी बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। सड़क जाम और पोस्टर जलाने तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नही था। अधिकारी-कर्मचारी के इंतजार में खड़ी रहीं महिलाएं इधर, महिलाओं का कहना है पिछले चार-पांच दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। यहां पर आने के बाद कार्यालय के बाहर ताला लटका मिलता है। ऐसे में हम सब मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म त्रुटि कहां जांच कराए। इस मामले को लेकर हम सब डीसी ऑफिस भी गए। वहां पर बताया कि आप लोग अंचल कार्यालय जाइए। यहां पहुंचे तो अधिकारी-कर्मचारी के इंतजार में लगभग 200 से 300 महिलाएं खड़ी दिखीं। ‘हमें परेशान न करें नहीं तो इससे भी बड़ा आंदोलन करने पर विवश होंगे’ महिलाओं ने कहा- झारखंड सरकार योजना को आधी महिलाओं में बांट रही है और आधी को नहीं दे रही है। अगर लाभ देना है तो सभी महिलाओं को दें नहीं तो बंद कर दें। वहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल युवतियों ने कहा- हम सब पिछले चार-पांच दिनों से कॉलेज छोड़कर यहां पर आ रहे हैं और कर्मचारी गायब हैं। हम लोग सरकार को चेता रहे हैं कि हमें परेशान न करें नहीं तो इससे भी बड़ा आंदोलन करने पर विवश होंगे। रांची में महिलाओं को बुलाकर राशि दी गई और हमें फॉर्म में हुई गलती तक बताना वाला कोई नहीं है। झारखंड सरकार के कई काम के साथ मंईयां सम्मान योजना का भी काम देख रहे हैं। हमारे यहां अप्रूवल का काम होता है और सर्वर डाउन चल रहा है। कार्यालय के बाहर जिसने भी पोस्टर फाड़कर जलाया है, वीडियो के माध्यम से जांच कर उन सभी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -शशिकांत सिंकर, नोडल पदाधिकारी, मंईयां सम्मान योजना बैंक अकाउंट में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपए की मंईयां सम्मान राशि ट्रांसफर 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में मुख्यमंत्री ने 56,61,791 महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपए की मंईयां सम्मान राशि ट्रांसफर की थी। राशि हस्तांतरित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रैंप पर चलते हुए लाभुक महिलाओं के बीच गए। पूछा- इन पैसों का क्या करेंगी। महिलाओं ने कहा- बच्चों को पढ़ाएंगे। दवाएं खरीदेंगे। भविष्य के लिए जमा करेंगे। अब पति या सास-ससुर पर निर्भर नहीं रहेंगे। उनसे पैसे नहीं मांगेंगे, जरूरत पड़ने पर उन्हें देंगे। छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए इन पैसों का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *