रामासिया ने जीती क्रिकेट की ट्रॉफी:फाइनल में गुरलाई की टीम को 2 विकेट से हराया

पाली शहर के निकट स्थित हेमावास गांव में राजेंद्र सिंह कुम्पावत की स्मृति में जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी विजता रामसिया की टीम नहीं। उन्होंने गुरलाई टीम को 2 विकेट से हराकर फाइनल की ट्रॉफी जीती
फाइनल मैच में गुरडाई टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए। लक्य का पीछा करने उतरी रामासिया की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर दी।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बांगड़ कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन होते रहने चाहिए। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पाली सिटी सीओ देरावर सिंह सोढ़ा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने की। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन प्रभारी रविंद्र सिंह कुम्पावत, भवानी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज मनोज गुरडाई, बेस्ट बल्लेबाज सोहन मीणा और बेस्ट बॉलर विक्रम जांगिड़ रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *