फरीदाबाद में पाकिस्तान की महिला को भारत की नागरिकता:अफगानिस्तान के 5 लोगों को भी मिलेंगे अधिकार, डीसी ने दिलाई शपथ

हरियाणा के फरीदाबाद में भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले पांच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के एक व्यक्ति को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में अफगानिस्तान से रूविल देवी, नीलम, साधना देवी, रजिश कुमार, जोगिन्दर सिंह और पाकिस्तान से कमला देवी को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। डीसी ने नागरिकता मिलने पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। भारत में सभी को समान अधिकार : डीसी जिलाधीश ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *