केरल में हाथी ने शख्स को सूंड़ से उठाया:हवा में 4 बार लहराया, 10 फीट दूर उठाकर फेंका; उत्सव के दौरान 17 घायल

केरल के मलप्पुरम में एक हाथी ने शख्स को सूंड़ से उठा लिया। उसे हवा में 4 बार लहराया फिर 10 फीट दूर उठाकर फेंक दिया। पीड़ित की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मंगलवार रात 12:30 बजे की है। हादसा स्थानीय उत्सव के दौरान हुआ, जिसे नेरचा कहते हैं। उत्सव में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान वहां मौजूद 4 हाथियों में एक हाथी भड़क गया। भगदड़ में 17 घायल हैं। अब जानिए पूरा घटनाक्रम…
मलप्पुरम के तिरूर में हर साल नेरचा उत्सव मनाया जाता है। पलक्कड़ जिले में पट्टांबी मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग उत्सव में भाग लेते हैं। बुधवार को भी भीड़ ज्यादा थी। उत्सव के दौरान चार हाथी मंगाए गए थे। चारों हाथी एक लाइन में खड़े थे, हालांकि उनके ऊपर महावत (हाथी को हांकने वाला) भी था। एक हाथी अचानक आगे की ओर भागने लगा। उस वक्त कई लोग हाथी के सामने ही खड़े थे। हाथी के बेकाबू होते ही भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। एक शख्य हाथी की सूंड़ के नीचे आ गए। हाथी ने तुरंत उसे उठाया और हवा में लहराने लगा। लोग जब तक कुछ समझ पाते, हाथी ने शख्स को कई फीट दूर उठाकर फेंक दिया। हालांकि बाद में महावत ने हाथी पर काबू पा लिया। ये खबर भी पढ़ें… तेंदुए को पूंछ से पकड़कर महिलाओं-बच्चों को बचाया: बॉम्बे नाम का ग्रामीण रेस्क्यू टीम में शामिल था कर्नाटक के तुमकुर जिले में ‘बॉम्बे’ नाम के एक ग्रामीण ने तेंदुए को पूंछ से पकड़ लिया। ऐसा करके उसने महिलाओं-बच्चों की जान बचाई। तेंदुआ गांव के कई जानवरों को खा चुका था, जिससे ग्रामीण डरे हुए थे। सोमवार को उन्होंने फॉरेस्ट विभाग को इसकी सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *