हवेली व दुकान के ताले तोड़कर कब्जा करने का प्रयास:एक महिला को मौके से लिया हिरासत में, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में मुख्य बाजार में एक हवेली और दुकान के ताले तोड़कर कब्जा करने के मामले में कोतवाली थाने में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चूरू निवासी राजेश कुमार भावसिका ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि मुख्य बाजार में उनकी दुकान है, जहां ताला तोड़कर चोरी व डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। मंगलवार देर शाम वह किसी काम से बाहर गए हुआ था। तभी मुख्य बाजार में स्थित उनकी दुकान पर जय कंवर व दो अन्य व्यक्तियों ने ताला तोड़कर परिसर में से डीवीआर कैमरे व करीब तीन लाख रुपए लूट लिए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक युवक वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मौके से महिला जय कंवर को हिरासत में ले लिया था। इस पूरे मामले में उक्त लोगों द्वारा हवेली पर कब्जा करने का प्रयास माना जा रहा है। मामले में शहर के ही कुछ लोगों के साथ ही सोमासी गांव के एक व्यक्ति के होने की भी भूमिका सामने आ रही है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *