कवर्धा| सीजीपीएससी ने व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2023 के लिए कुल 49 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अंतिम चयन सूची आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपलोड है। मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया गया था, जिसमें विज्ञापित पदों का तीन गुना यानी 147 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिह्नांकित किया जाना था। परंतु वर्गवार, उप वर्गवार 151 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार 2 से 11 दिसंबर के बीच हुआ।


