नागपुर में 26वीं एनिवर्सरी पर पति-पत्नी ने खुदकुशी की:शादी का जोड़ा पहनकर रातभर पार्टी की, फिर फांसी लगा ली; कोई बच्चा नहीं था

नागपुर के जरीपटका इलाके में मंगलवार को पति-पत्नी ने अपनी शादी की 26वीं सालगिरह के दिन शादी का जोड़ा पहनकर खुदखुशी कर ली। मृतक दंपति का नाम जेरील डासमोन ऑस्कर मॉनक्रीफ और एनी जेरील मॉनक्रीफ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे बच्चा न होने और बेरोजगारी से परेशान थे। मंगलवार को उनकी शादी की सालगिरह थी। इसी दिन उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी की। शादी का जोड़ा पहना। इसके बाद एक वीडियो बनाकर व्हॉट्सएप स्टेटस पर अपलोड किया। फिर नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कपल ने रिश्तेदारों के नाम वीडियो बनाया। सुसाइड करने से पहले एनी ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों से कहा कि वो अपने बच्चों का ख्याल रखें और उनके जाने के बाद होने वाली शादी को पोस्टपोन ना करें। पति ने पत्नी के शव को फूल से सजाया, फिर जान दी
57 साल के जेरिल का शव किचन में फंदे से लटकता मिला, जबकि उनकी पत्नी ऐनी का शव ड्राइंग रूम में पाया गया। ऐनी ने 26 साल पुरानी अपनी शादी की ड्रेस पहनी थी और उनका शरीर सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था। उसके आसपास फूल बिखरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, जेरिल से पहले ऐनी ने खुदकुशी की। जेरिल ने ही अपनी पत्नी के शव को कपड़े से ढककर उस पर फूल सजाए। इसके बाद खुद की भी जान ले ली। एक ही ताबूत में दफनाएं पति-पत्नि
पति-पत्नि को एक ही ताबूत में एक साथ दफनाया गया है। पादरी विजय एलिक माइकल ने बताया कि मैं पिछले पांच दशकों से ताबूत में शवों को दफना रहा हूं। लेकिन यह पहली बार था, जब मैंने किसी जोड़े के लिए एक ही ताबूत बनाया। उनके रिश्तेदारों ने कहा था कि मृतक कपल की इच्छा थी कि शादी के कपड़ों में उन्हें एक साथ दफनाया जाए। बड़े होटलों में शेफ रह चुके थे जेरल
जेरल कई बड़े होटलों में शेफ रह चुके थे। कोरोना काल में नौकरी छोड़कर वह नागपुर लौट आए। इसके बाद उन्होंने लोगों को ब्याज पर पैसे उधार देने का कारोबार शुरू किया। उनकी पत्नी एनी हाउसवाइफ थी। दोनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। —————————————————————– इंदौर में IIT स्टूडेंट ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया सुसाइड नोट, लिखा- ऑनलाइन बेटिंग ऐप ड्रग्स जैसे इंदौर आईआईटी के बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक रोहित पिता देवी सिंह केथवाथ (17) मूल रूप से तेलंगाना के नलगोंडा का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *