अर्जुंदा| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मेरा युवा भारत के लिए युवा थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत परना में शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच कमलेश्वरी यादव थी। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. समीर दशपुत्रे ने की। विशेष अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति ने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को शिविर की दिनचर्या एवं गतिविधियां के बारे में बताया। सरपंच यादव ने स्वयं सेवकों के काम और सेवा भावना की सराहना व मदद की बात कही। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति ध्रुवे, दिनेश कुमार टाडेकर, अंजु मकोड़े, तेजेश्वरी देवांगन, तुलसी ठाकुर, नागेश्वरी ठाकुर उपस्थित रहे।


