चित्तौड़गढ़ में भू-माफियाओं का कब्जा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में चामटी खेड़ा निवासी एक पीड़ित ने एसपी को परिवाद सौंप कर न्याय की मांग की है। पीड़ित ने कुछ भू-माफियाओं पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके 6 बीघा जमीन पर स्टे लगने के बावजूद कुछ लोग उसे हड़पना चाहते है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किया गया है। 6 बीघा जमीन पर भू माफियाओं की नजर चामटी खेड़ा निवासी उदय लाल पुत्र राम सिंह मीणा ने बताया कि उसके खातेदारी की लगभग 6 बीघा का जमीन है, जिसपर भूमाफियाओं की नजर है। भूमाफियाओं ने फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर जमीन से बिना कैसे आधार के उदयलाल के नाम जमाबंदी हटवा दी। इसके बाद जमीन पर यूआईटी के पट्टे कटवा दिए। जिस पर उदयलाल मीणा ने जिला एवं शासन न्यायालय में एक वाद पेश किया था। यह मामला अभी भी विचाराधीन है और कोर्ट की तरफ से स्टे आर्डर भी मिला है। स्टे के बावजूद भी प्लॉट बेचने के फिराक में है भू-माफिया पीड़ित ने बताया कि स्टे लगने के बावजूद भी सभी भू माफिया यहां पर प्लॉट बेचने के फिराक में है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं ने जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि कई बार थाने में शिकायत की लेकिन किसी भी थाना अधिकारी की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। मामला साल 2019 से चल रहा है। उदयलाल ने आज बुधवार को एसपी ऑफिस में एक परिवाद पेश किया और कार्रवाई करने की मांग की। उदयलाल ने 16 भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


