जयपुर के राम नगरिया थाना पुलिस ने शोक पूरा करने के लिए मोबाइल लूटने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह शोक पूरा करने और लूटपाट करने के लिए थार कार किराये पर लेकर चलाते थे। इसी कार से आरोपी सुनसान जगहों पर लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 5 जनवरी को रामनगरिया थाने में एर रिपोर्ट दर्ज हुई। जिस में पीड़ित राजा ने बताया कि 4जनवरी को रात 10 बजे जब वह ज्ञानविहार मारमार्ग विनायक टावर के पास से निकल रहा था उस दौरान उस ने बाइक रोक कर पेशाब करने के लिए रुक गया। इसी दौरान थार गाड़ी जिस का नम्बर RJ-60-CA-9723 में सवार तीन लड़के उसके पास आए और उस के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों उसका मोबाइल लूट लिया और मौके से भाग निकले। जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पीड़ित द्वारा बताए पॉइंट पर पुलिस ने मौका निरीक्षण किया और आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिस के बाद पुलिस टीम के हाथ में गाड़ी के नम्बर लगे जिस के आधार पर गाड़ी मालिक तक पुलिस पहुंची तो पता चला कि कुछ युवक उसकी गाड़ी को किराये पर लेकर गए हैं। जिस पर पुलिस ने सम्बंधिक युवकों का नम्बर लेकर उनकी लोकेशन निकाली और तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। जिस में शिवहरी (20) पुत्र सीताराम मीना निवासी आडा डूंगर पुलिस थाना सपोटरा जिला करौली , विकास पुत्र कान्जी मीना निवासी डोब पुलिस थाना वजीरपुर जिला सवाईमाधोपुर और राहुल (22)पुत्र घनश्याम मीना निवासी मांगरोल पुलिल थाना सपोटरा जिला करौली शामिल थे। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल को आरोपियों से बरामद कर तीनों युवकों की गिरफ्तारी की।


