अभी करना पड़ेगा और इंतजार ? कभी भी आ सकता है अनूपपुर भाजपा अध्यक्ष का नाम रायशुमारी या नेताओं की पसंद से होगा फैसला ?

अभी करना पड़ेगा और इंतजार ? कभी भी आ सकता है अनूपपुर भाजपा अध्यक्ष का नाम
रायशुमारी या नेताओं की पसंद से होगा फैसला ?
(संतोष कुमार झा)

अनूपपुर। बीजेपी संगठन चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी में घमासान मचा है, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कई जिलों में विवाद की खबर है। अब यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है भाजपा के नए जिला अध्यक्षों वाली सूची का इंतजार बढ़ता जा रहा है। संभावना है कि एक दो दिनो तक और इंतजार करना पड़ेगा। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रदेष के  दिग्गजों के बीच अध्यक्ष के नाम पर असहमति है। जिस कारण मामला उलझ सा गया है। प्रदेश भाजपा के जिम्मेदार नेताओ ने सुलह के प्रयास किए, पर बात नहीं बनी। सूत्रों के मुताबिक संघ ने भी सुलह के प्रयास किए। जिला अध्यक्ष का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली में हैं। जिस प्रकार से नियुक्ति में देरी हुई है, उससे स्पष्ट है कि अब संगठन एक सूची में ही सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर सकता है। कुछ का ये भी कहना है कि विवादित जिले होल्ड कर 50 से 60 प्रतिशत जिलों की घोषणा की जाएगी, ताकि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाए। जिला अध्यक्ष की कार्यकारिणी के नाम की घोषणा में सहमति असहमति का फार्मूला जिला अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया से चल रही है। किन्तु अब तक अध्यक्ष का फैसला नही हो पाया है। अभी तक भाजपा के अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।
कभी दर पर कभी है रस्ते में
नहीं थकती है इंतिजार से आँख

बषीरूद्दीन का यह शेर कार्यकर्ताओ की बेचैनी और अध्यक्ष पद के इंतजार को बयां करता है। संगठन पर्व के रूप में रायशुमारी कर जमीनी विचारधारा और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मंशा, उनकी इच्छाओं को जानने की कोशिश की गयी और तीन तीन नाम मांगे गये थे। कार्यकर्ताओ की वरिष्ठता, उनका अनुशासन पार्टी के विभिन्न पदो पर निभाया गया दायित्व मध्यप्रदेश में जिलाध्यक्ष और मंडलों के लिये उम्र की सीमा तय की गई हैं। वर्षों तक पार्टी के लिये त्याग करने वाले कार्यकताओं को जिलाध्यक्ष के लिए कभी जातिय समीकरण और कभी रायषुमारी में उलझाया गया। भोपाल में शीर्ष नेताओ के माथा पच्ची के बाद भी अध्यक्ष पद की घोषणा न हो पाना अपने आप मे कई सवाल खडे करता है। सूत्र बताते है कि शीर्ष नेताओं के बीच में अध्यक्ष पद के सवाल पर एक मत न हो पाने के कारण सूची अभी तक अप्रकाषित है। कार्यकर्ता अब यह भी पूछनें लगा है कि रायषुमारी या नेताओं की पसंद ?
जिलाध्यक्ष के नाम भोपाल या दिल्ली से ?
भाजपा विश्व की एकमात्र विचारधारा आधारित, बूथ लेवल की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। लगातार सत्ता में होने के कारण संगठन और सत्ता में समन्वय की जगह बहुत से जिलों में अध्यक्ष पद का फैसला संगठन मंत्रियों, विधायकों और दिग्गज नेताओं के पसंद को भी ध्यान में रखा जा रहा है। देखना होगा कि मंत्री, सांसद, विधायकों के पट्टों को तवज्जो मिलती है या संगठन की इच्छा, हित, विचारधारा का सम्मान होता है। बहुत से दावेदार भोपाल में अपना डेरा जमाए हुए है। भोपाल में जमे दावेदारो को उपहास की दृष्टि से देखा जाना उचित नही है क्योंकि ये वही कार्यकर्ता है जिन्होंने शून्य से शिखर तक पार्टी को अपने पसीने से सीचा है। लोगों की माने तो अनूपपुर जिले से जितेंद्र सोनी, प्रेमचंद यादव, का नाम जोरों पर चल रहा है, आखिर किसके नाम पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन की मुहर लगेगी आने वाला समय ही बताएगा। अनूपपुर जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता का ही चयन होना चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में प्रदेश संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ चर्चा कर जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल करेंगे।
ये हो सकते है संभावित नाम
भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के लिए प्रेमचंद यादव, जितेंद्र सोनी वर्तमान जिला अध्यक्ष रामदासपुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, राम अवध सिंह ये है प्रवल दावेदार। भाजपा अक्सर चैकाने वाले फैसलो के लिए भी चर्चित रही है ऐसे में अनूपपुर से ब्राम्हण चेहरो में प्रभात मिश्रा, मनोज कुमार द्विवेदी क्षत्रिय चेहरो में गजेंद्र सिंह और ज्ञानेन्द्र सिंह और महिला दावेदार में रश्मि खरे, मीना तनवर, ज्योति शर्मा आदि शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *