नर्मदा जयंती महोत्सव के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण
अनूपपुर। मां नर्मदा की उद्गगम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा जयंती महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिकोण से कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आयोजन के संबंध में प्रीबिड मीटिंग तथा कार्यक्रम के प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया गया। नर्मदा जयंती महोत्सव के परिपेक्ष्य में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने रामघाट के उत्तर एवं दक्षिण तट, मेकल पार्क, मां नर्मदा मंदिर परिसर, सर्किट हाउस के पीछे स्थित मेला ग्राउंड, शंभू धारा के स्थलों का भ्रमण कर नर्मदा जयंती कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध मे मौका भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कलेक्टर ने तीन दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए संपूर्ण क्षेत्र में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नर्मदा महा आरती, शोभायात्रा, योग ट्रैकिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइट एंड साउंड शो, फूड एंड हैंडीक्राफ्ट स्टॉल, साफ सफाई, पार्किंग लाइटिंग, रंग रोगन, सजावट आदि के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश संबंधितों को दिए।


