दिल्ली में फर्जी वोटर ID पर पोस्टर वार:भाजपा बोली- केजरीवाल वोटों का फर्जीवाड़ा कर सत्ता बचाने में लगे; AAP का जवाब- वे ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) का पोस्टर कैंपेन शुरू हो गया है। भाजपा ने पोस्टर जारी किया है, जिसमें केजरीवाल के फोटो के साथ उन्हें महाठग ओरिजिनल- वोटर लिस्ट में स्कैम 2024 (फर्जी वोटर से इश्क है) बताया गया है। वहीं AAP ने भी भाजपा के पोस्टर का जवाब पोस्टर से दिया है। AAP के पोस्टर में केजरीवाल के काम को बैकग्राउंड में दिखाकर उनकी तस्वीर के साथ उन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (अब तक का सबसे महान) बताया गया है। साथ ही अंग्रेजी में GOAT के साथ आग जलने की इमोजी लगाई गई है। भाजपा ने लिखा- खास समुदाय के वोटर्स बनाए भाजपा ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- दिल्ली में केजरीवाल का नया खेल! वोटों का फर्जीवाड़ा करके सत्ता बचाने की कोशिश। मकान मालिक को नहीं पता और उसके घर के पते पर सैंकड़ों वोट बना दिया था इस ठग ने वो भी एक विशेष समुदाय का (और नये वोटर की उम्र- 40 साल से लेकर 80 साल तक)। AAP ने कहा- केजरीवाल अब तक के महानतम नेता AAP ने अपने पोस्टर में केजरीवाल को अब तक का सबसे महानतम नेता बताया है। पार्टी के पोस्टर में दिल्ली के अस्पताल और स्कूलों का तस्वीरों के साथ जिक्र किया गया है। साथ ही केजरीवाल को दी ग्रेटेस्ट ऑफ टाइम ऑफ काम की राजनीति लिखा है। 31 दिसंबर को BJP ने केजरीवाल को छोटा पंडित के रूप में दिखाया था
भाजपा ने 31 दिसंबर को X पर एक पोस्टर जारी किया था। जिसमें अरविंद केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के किरदार में दिखाया था। भाजपा ने उन्हें चुनावी हिंदू बताया था। दिल्ली में पोस्टर वॉर, जनवरी-फरवरी में चुनाव संभव
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर जारी है। इसकी वजह आगामी विधानसभा चुनाव है। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। ————————————– दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली LG आतिशी से बोले-केजरीवाल ने आपको कामचलाऊ CM कहा:मैं आहत हूं दिल्ली के उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 30 दिसंबर को कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने आपको सार्वजनिक रूप से अस्थाई और काम चलाऊ मुख्यमंत्री कहा, मैं इससे आहत हूं। अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आतिशी को काम करते देखा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *