मिलावट खोरी से तरह तरह की बीमारी के हो रहे लोग शिकार

मिलावट खोरी से तरह तरह की बीमारी के हो रहे लोग शिकार
कोतमा।
कोतमा नगर व आसपास के कालरी क्षेत्र में इन दिनो खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी का अवैध कारोबार धडल्ले से चल रहा है। मिलावटी तेल, हल्दी मसाला, दूध दही, घी, आटा, बेसन, दाल खा खा कर लोग तरह तरह की बीमारियो के शिकार होते जा रहे है। कोतमा नगर व आसपास के कालरी क्षेत्र में जिस तरह खाद्य पदार्थो मे मिलावट खोरी का अवैध धन्धा खुलेआम चल रहा है। उससे खाद्य निरीक्षको की भी भूमिका संदेहात्मक ही लगती है। कोतमा क्षेत्र के कुछ किराना दुकाने व दूध डेयरी दुकानो को छोड अधिकत्तर दुकानदार मिलावटी तेल, मसाला, हल्दी बेसन, आटा, दाल दूध दही घी मिठाई बिक्री कर कर के अच्छी खासी अवैध कमाई कर रहे है। जिन्हें रोकने व टोकने वाला कोई भी नही है।
नकली तेल का कारखाना
कोतमा नगर में नकली मिलावटी तेल बनाने का कारखाना चलाया जाता है। जहां ब्राण्डेड कम्पनी के डिब्बो में घटिया व लूज तेल पैक कर कर नए रैपर लगा कर उसे कोतमा कोयलांचल क्षेत्र सहित जिले भर की दुकानो में सप्लाई कर कर के अवैध कारोबारी अच्छी खासी अवैध कमाई करते है।
आटा बेसन हल्दी मसाला सब मिलावटी
कोतमा कोयलांचल क्षेत्र की अधिकत्तर किराना दुकाने में नकली मिलावटी आटा बेसन हल्दी मसाला पिर्सी मिर्ची की बिक्री की जा रही है। कुछ किराना दुकानदारो को छोड कोतमा कोयलांचल क्षेत्र के अधिकत्तर दुकानदार पर मिलावटी खाद्य सामग्री ही बिक्री कर कर के अच्छी खासी अवैध कमाई कर रहे है। मिलावटी सामग्री खा खा कर लोग हो रहे है बीमार मंहगे दरो में मिलावटी खाद्य पदार्थ तेल हल्दी, मसाला, मिर्ची, दूध दही घी खरीदी कर कोतमा क्षेत्र के अधिकत्तर लोग अंजाने में उसकी मिलावटी खाद्य सामग्री को खा खा कर तरह तरह की बीमारी के शिकार होते जा रहे है। मिलावटी खोरो के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन कोतमा कोयलांचल क्षेत्र में नकली मिलावटी तेल हल्दी मसाला दूध दही को-घी आटा बेसन दाल की मिलावट खोरी कर मिलावटी खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले मिलावट खोरो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए के अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। ताकि कोतमा कोयलांचल क्षेत्र के लोग मिलावटी खाद्य सामग्री खा खा कर लोग तरह तरह की बीमारियो के शिकार न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *