गुमला में विधवा संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:रॉन्ग नंबर से कॉल आने से बढ़ी थी नजदीकियां, गांव में ले जाकर किया रेप

गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा पंचायत में विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना गुमला में लिखित आवेदन सौंपकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, रॉग नंबर से कॉल आया और आरोपी के साथ उसकी बात शुरू हो गई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो आरोपी ने झांसे में लेकर रेप किया। अनजान नंबर से लगातार फोन आने लगा आरोपी लाल बिहारी गोप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता के अनुसार, दो माह पूर्व उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। उसके बाद उस नंबर से बराबर फोन आने लगा। हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। फोन में बातचीत होने लगी, तो मैंने बताया कि मेरे पति की मौत हो गई है और मैं किसी तरह अपने दो बच्चों का पालन पोषण कर रही हूं। स्कूल में बच्चों का नामांकन कराने के बहाने बुलाया आरोपी लाल बिहारी गोप ने कहा कि मेरी रांची के विभिन्न स्कूलों में जान पहचान है। तुम्हारे दोनों बच्चों को स्कूल में एडमिशन कराकर वहां के हॉस्टल में रखवा दूंगा। उसके बाद लाल बिहारी गोप ने मुझे स्कूल में नामांकन कराने के बहाने सिसई बुलाया। यहां उसने बाइक से आकर मुझे लेकर बसिया रोड की ओर ले गया। जहां उसने मेरे साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी इसके बाद एक गांव ले जाकर भी मेरे साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मुझे कुम्हरिया लाकर छोड़ दिया। इस बात की जानकारी मैंने अपने रिश्तेदार को दी। इसके बाद मैंने महिला थाना में आकर लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *