सोहराय पर्व की धूम गोड्डा में भी देखी जा रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोहराय पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी बीच गोड्डा के पुलिस लाइन में भी सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं, महागामा अनुमंडल के राजेन्द्र स्टेडियम में भी अनुमंडल स्तरीय सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ की गई पूजा अर्चना इसमें मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी व हुरासी जीएम ओपी दिनेश शर्मा और महागामा अनुमंडल के अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य पेश किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। साथ पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। मौके पर जेएमएम क्षेत्रीय अध्यक्ष 20 सूत्री उपाध्यक्ष केंद्रीय कमेटी सदस्य ताला बाबू हांसदा, सोनालाल टुडू, सामियल हांसदा, बेटाराम मुर्मू, शैलेन्द्र हेंब्रम, देवीलाल सोरेन, मुन्ना हेंब्रम उपस्थित रहे। फसल कटाई के बाद मनाया जाता है सोहराय पर्व झारखंड में सोहराय पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला त्योहारों में से एक है। सोहराय पर्व फसल कटाई के बाद मनाया जाता है। इस त्योहार को झारखंड बिहार समेत अन्य प्रदेश के आदिवासी बड़े ही धूमधाम व निष्ठा के साथ मनाते हैं।


