पटियाला में टारगेट किलिंग करने वाले तीन काबू:पैसे लेकर तोड़ते थे लोगों के हाथ-पांव, गैंग बनाकर घूम रहे थे

पंजाब के पटियाला जिले में पैसे लेकर लोगों के हाथ पैर तोड़ने व टारगेट किलिंग करने के लिए गैंग बनाकर घूम रहे तीन लोगों को पटियाला पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस गैंग ने चार दिन पहले राघो माजरा में एक डेंटर को निशाना बनाते हुए उसकी टांगे तोड़ने के लिए हमला किया था। चार जनवरी को हमले में घायल कमल शर्मा अस्पताल में दाखिल है, तब से ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। हमलावरों से पूछताछ में जुटी पुलिस एसएसपी पटियाला डा. नानक सिंह ने कहा कि तीनों आरोपी अरेस्ट कर लिए हैं। इन लोगों से पुलिस रिमांड के दौरान पैसे देकर हमला करवाने वालों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में कमल शर्मा की स्टेटमेंट के आधार पर अनजान लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जॉइंट टीम बनाकर की कार्रवाई कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरजिंद्र सिंह को आरोपियों के बारे में सूचना मिली, तो उन्होंने सिविल लाइन के एसएचओ अमृतवीर सिंह व माडल टाउन चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह की जॉइंट टीम बनाने के बाद तीनों आरोपी अरेस्ट कर लिए। मुख्य आरोपी पर पहले से 2 केस पकड़े गए आरोपी पटियाला गांव मरदांहेड़ी का रहने वाला 22 साल का जनक, गांव मद्दोमाजरा का रहने वाला 24 वर्षीय प्रगट सिंह और राजबर जट्टा वाला चौंतरा पटियाला का रहने वाला योगेश के रूप में पहचान हुई है। गैंग का मुखी योगेश राजबर है, जिसके खिलाफ दो केस पटियाला में पहले से दर्ज हैं। इन लोगों से एक देसी पिस्तौल, 5 कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक रिकवर हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *