जगराओं में 22.4 लाख का साइबर फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार:तेलंगाना के युवक को किया था डिजिटल अरेस्ट, 4 खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए

जगराओं में 22 लाख 4 हजार साइबर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते मंगलवार की देर शाम को स्थानीय डिस्पोजल रोड पर बने नए द्वारकाधीश मंदिर के सामने बीएसएनएल का काम करते शास्त्री नगर निवासी राहुल शर्मा को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की और से आज बुधवार को आरोपी राहुल शर्मा को स्थानीय कोर्ट में मेडिकल करवाने के बाद पेश किया गया। कोर्ट ने तेलंगाना पुलिस को राहुल शर्मा की पांच दिन की ट्रांस जिंट रिमांड दी। तेलंगाना में कुछ समय पहले 22 लाख 4 हजार का साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी रकम पीड़ित के मोबाइल से 4 अलग-अलग खातों में डाली गई थी। पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर रुपए मांगे थे। जिन 4 खातों में पेमेंट डलवाई थी, उसमें एक खाता हरियाणा के रहने वाले प्रगट सिंह के नाम का था। जिसने आगे 5 लाख से ज्यादा की राशि जगराओं के रहने वाले राहुल शर्मा के अकाउंट में डलवाई थी। राहुल की और से उक्त राशि अपने अकाउंट से निकालकर अपने आका को दे दिए। राहुल ने अपने आका का नाम तेलंगाना पुलिस के सामने नहीं लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *