मोहाली में नाके पर शराब से भरी पिकअप काबू:चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 250 पेटि्टयां बरामद, एक्साइज व पुलिस का जाइंट एक्शन

पंजाब में पड़ रही धुंध का फायदा उठाकर शराब तस्कर भी एक्टिव हो गए हैं। मोहाली पुलिस व एक्साइज विभाग ने देर रात नाके पर शराब से भरी बोलेरो पिकअप पकड़ी है। बोलेरो से चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 250 पेटि्टयां बरामद हुई है। इस दौरान कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह और जोगिंदर सिंह उर्फ ​​राजू वासी बाघापुराना के रूप में हुई है। आरोपियों पर पंजाब आबकारी अधिनियम 1914 की धारा 61.01.14 और 78 (2) के तहत पुलिस स्टेशन खरड़ सदर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। चंडीगढ़ लुधियाना हाईवे पर लगाया था नाका एक्साइज विभाग को संदेह था कि इस मौसम में शराब तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। इसी चीज को ध्यान में रखकर सहायक आयुक्त (आबकारी), मोहाली अशोक मल्होत्रा ​की अगुवाई में विशेष नाके लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सात जनवरी की रात को लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर फ्लाईओवर नाका के पास गांव घड़ूआं में नाका लगाया गया था। इस दौरान नाके पर पिकअप को रोका गया। इसके बाद गाड़ी से शराब बरामद हुई। जब कार सवार लोगों से इस बारे मेे पूछा तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। साथ ही कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। वहीं, पुलिस इनकी पड़ताल में जुट गई है। एक बोतल के साथ पकड़े जाने पर है दो लाख जुर्माना अब अगर मोहाली या पंजाब में कोई व्यक्ति चंडीगढ़ या बाहरी राज्य की शराब समेत पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होती है। उसे जेल में भी जाना पड़ता है। वहीं, दोष साबित होने पर उस पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगता है। भले ही वह शराब की एक बोतल के साथ ही क्यों न पकड़ा गया हो। हालांकि भारी शराब पकड़े जाने पर नियम काफी सख्त है। विभाग द्वारा यह कार्रवाई पंजाब एक्साइज एक्ट-1914 की धारा 61 के तहत की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *