4-साल की बच्ची से दसवीं के छात्र ने किया रेप:साइकिल पर बैठाकर ले गया था; लहूलुहान हालत में दादा को रास्ते में मिली मासूम

डीग जिले में दसवीं के छात्र ने 4 साल की मासूम से रेप किया। पड़ोस में रहने वाला नाबालिग छात्र बच्ची को साइकिल पर बैठाकर ले गया था। उसके साथ दरिंदगी कर करीब एक घंटे बाद उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान हालत में अपने दादा को मिली। रोते हुए मासूम ने परिजन को आपबीती बताई। घटना कुम्हेर थाना इलाके में मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका भरतपुर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन कर लिया है। मंदिर में बच्चों के साथ खेल रही थी बच्ची
बच्ची के पिता ने शिकायत में बताया- 7 जनवरी को शाम करीब 5:30 बजे मेरी 4 साल की बेटी पत्नी के साथ खेत पर लकड़ी लेने गई थी। लकड़ी लेकर लौटते समय बेटी गांव के मंदिर पर रुक गई। वहां गांव के बच्चों के साथ खेलने लगी। मंदिर से गांव का 15 साल का नाबालिग मेरी बेटी को वहां से साइकिल पर बैठाकर कहीं ले गया। करीब एक घंटे बाद वह बेटी को मंदिर के रास्ते पर छोड़कर चला गया। बच्ची रोते हुए पैदल घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके दादा मिले। वह बच्ची को लेकर घर आए। तब बच्ची की दादी ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पास में रहने वाले चाचा उसे कहीं ले गए और उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के कपड़ों पर काफी खून लगा था। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। बच्ची को PICU वार्ड में एडमिट किया गया है। पुलिस बोली- आरोपी दसवीं का छात्र
थाना इंचार्ज बनवारी लाल मीणा ने बताया- नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी दसवीं का छात्र है। ये भी पढ़िए…
डीग में 8 साल की बच्ची से 2 घंटे रेप:घर के बाहर खेलते समय ले गया आरोपी; पेट दर्द होने पर परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे
डीग जिले में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसी गांव का रहने वाला है। आरोपी मासूम को अमरूद खिलाने के बहाने घर से दूर ले गया और चारे से भरी गाड़ी(जुगाड़) में 2 घंटे तक दरिंदगी की।(पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *