बुधवार को महावीर दिगंबर जैन मंदिर मुरलीपुरा प्रांगण में महावीर महिला मंडल कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए । मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री नीरज जैन ने बताया कि महिला मंडल के चुनाव में मंडल की सदस्य महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर महिला मंडल अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया। चुनाव द्वारा अध्यक्ष पद पर मंजू बड़जात्या (चौमू वाले), सचिव पद पर मंजू सौगानी (मालपुरा वाले) और कोषाध्यक्ष पद पर शशि जैन निर्वाचित घोषित की गई। विजेता प्रत्याशियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई देकर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


