यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के वार्षिक स्नेह मिलन उदीप्त-2025 का आयोजन:पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवीण छाबड़ा को दिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के पूर्व स्कॉलर्स की सामाजिक संस्था यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के वार्षिक स्नेह मिलन उदीप्त-2025 के मौके पर देश विदेश से आए सैकड़ों पूर्व स्कॉलर्स ने शिरकत की। यूनिराज के फाउंडर चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने स्वागत उद्बोधन में कहा मित्रता एक ऐसा प्रगाढ़ संबंध है जिसे हम स्वयं चुनते और बुनते है। राजीव अरोड़ा ने कहा- मित्र भाई, सलाहकार, मार्गदर्शक, अभिभावक सभी तरह की भूमिका समय समय पर निर्वहन करता है, यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन ने अपने स्थापना के इन तीन वर्षों में इस रिश्ते को सार्थक रूप से महकाने में प्रयासों की नई रूपरेखाएं तैयार की है। राजीव अरोड़ा ने यूनिराज के गत वर्ष किए गए विभिन्न सामाजिक सरोकार के अनेकों कार्यों की वार्षिकी प्रस्तुत करते हुए स्टीयरिंग समिति के सभी सदस्यों को नई पीढ़ी के मेंटॉर बनने का आह्वान किया। इस वर्ष के आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी प्रवीण चंद्र छाबड़ा को जीवनपर्यंत राजस्थान में पत्रकारिकता के स्तर और योगदान के उत्थान के लिए उनके कार्यों के प्रति योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रवीण चंद्र छाबड़ा ने इस मौके पर यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जीवंत यात्रा और पत्रकारिता को राजस्थान की अपनी संस्कृति को समर्पित किया। गौरतलब है यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी अतुल गर्ग, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. आलोक गुप्ता डॉ. नितिन शारदा भगेरिया और स्टीयरिंग समिति के नेमिचन्द्र गुप्ता, यशस्वी शर्मा, देवेंद्र शर्मा, विक्रम रस्तोगी, डॉ. प्रतिभा शर्मा, संजय झांवर, बसंत जैन, अनिल गोयल, राजीव गुप्ता, गिरिराज शर्मा, शरद मेहता की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अनेकों पूर्व स्कॉलर्स ने फेडरेशन के कार्यकलाप की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *