सरकार की वर्षगांठ:अपनों को भूले सीएम; वीसी में भरतपुर की चर्चा नहीं, अनुदान के चेक भी वितरित नहीं

राज्य सरकार की वर्षगांठ के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का अजमेर से वर्चुअली लाइव प्रसारण शुक्रवार को नगर विकास न्यास ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के किसानों को सम्मान निधि की बढ़ी हुई राशि एवं गोपालकों को ऋण स्वीकृति की डीबीटी के माध्यम से सीधा खातों में ट्रांसफर किया। इस मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल व जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने जिले किसानों को गोपालक क्रेडिट कार्ड वितरित किए और दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी उमेश शर्मा ने 386 गोपालकों को 2.16 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए। परंतु किसान सम्मेलन में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे फार्म पोंड, पाइप लाइन, तारबंदी, डिग्गी, कृषि यंत्र, वर्मी कम्पोस्ट इकाईयों, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना आदि योजनाओं के किसी भी लाभार्थी को कोई अनुदान का चेक वितरित नहीं किया। कार्यक्रम में नहीं आए लाभार्थी किसान, ज्यादातर सीटें रहीं खाली इसके अलावा पशुपालन, गोपालन एवं आरसीडीएफ विभाग की भी किसी योजनाओं का लाभ किसी भी लाभार्थी किसान को मंच पर बुलाकर नहीं दिया गया। वहीं कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जिले के किसानों से वर्चुअल लाभार्थियों से वार्तालाप तो किया, लेकिन गृह जिले भरतपुर से वर्चुअल कनेक्ट होकर किसी भी लाभार्थी किसान से चर्चा ही नहीं की। कार्यक्रम के दौरान किसान लाभार्थियों की संख्या भी कम ही रही और ज्यादातर सीट खाली ही रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने संबोधित करते हुए गोपालक लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चैक सौंपे। उन्होंने दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से जघीना निवासी श्यामवती एवं कुम्हेर निवासी किसान उमेश चन्द को गोपालक क्रेडिट कार्ड स्वीकृत कर सौंपे। प्रबन्ध निदेशक डिडेल ने कहा कि राज्य के किसानों को प्रतिमाह 2 हजार यूनिट बिजली नि:शुल्क प्रदान की जा रही है, साथ ही सौर ऊर्जा अपनाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। डीएम बोले- तकनीक से आमदनी बढाएं किसान जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने कहा कि किसान उन्नत एवं आधुनिक तकनीकी अपनाकर आमदनी बढ़ा सकते हैं। किसानों को योजनाओं को लाभ लेने के लिए जागरूक होने के साथ खेती में भी नवाचार अपनाकर प्रेरणादायी कार्य करने होंगे। उन्होंने पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर दुग्ध डेयरी अपनाकर आमदनी बढाने का आव्हान किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी ने किसानों के लिए सरकार की योजनाओं को अभूतपूर्व बताया। गिरधारी गुप्ता ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आव्हान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *