जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक हुई

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं महिला संयोजक ममता सहगल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक से पूर्व अनिल चौधरी व ममता सहगल की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ चर्चा हुई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कृष्ण मुरारी,राष्ट्रीय मंत्री हिमांशु शुक्ला व पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस दौरान अनिल चौधरी ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हिन्दू समाज की सामूुहिक बैठक प्रत्येक सप्ताह करने को लेकर प्रत्येक मंगलवार मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ शुरू करने सहित अनेक निर्देश दिए। आगामी दिनों में हिंदू फ्रंट ऑफ इंडिया की घोषणा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *