आरटीओ ने 17 वाहनों से 84 हजार का जुर्माना वसूला:मुरैना में हेलमेट और यातायात नियमों का पालन करने वालों को किया सम्मानित

मुरैना जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को पोरसा-अंबाह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 78 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 17 वाहनों पर चालान कर 84 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुरस्कृत कर उनकी सराहना भी की गई। बता दें कि, आरटीओ अर्चना परिहार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि नागरिकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। अभियान के दौरान चेकिंग प्वाइंट लगाए गए, जहां वाहनों के कागजात, हेलमेट, और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जांच की गई। चेकिंग में बिना वैध दस्तावेजों के चल रही दो स्कूल बसें और एक मैजिक वाहन को जब्त कर पोरसा थाने में सुरक्षित रखा गया। इसके साथ ही 17 अन्य वाहनों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 84 हजार रुपए का चालान किया गया। कई वाहनों पर कार्रवाई अभियान के तहत कुल 78 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान दो स्कूल बस और एक मैजिक वाहन बिना वैध दस्तावेजों के संचालन करते पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। इन वाहनों को पोरसा थाने में जमा किया गया। इसके अलावा, जिन वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया, उन्हें जुर्माने का सामना करना पड़ा। सड़क सुरक्षा पर जोर अभियान में आरक्षक जितेंद्र तोमर और होमगार्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने यातायात नियमों के महत्व को समझाने के लिए स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को जागरूक भी किया। अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि यातायात सुरक्षा नियमों का पालन केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। वहीं, आरटीओ अर्चना परिहार ने कहा कि “यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *