शाजापुर में बुधवार रात 7 बजे मक्सी-उज्जैन रोड पर एक बाइक पर सवार तीन यूवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा मक्सी से 5 किमी दूर ग्राम डोंता के समीप शक्ति वेयर हाउस के पास हुआ। सूचना मिलते ही मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और दो घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भिजवाया। वहीं एक को शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि उज्जैन रोड पर शिव शक्ति वेयर हाउस के समीप करीब शाम 7 बजे एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। इस हादसे में दो गंभीर घायल सागर (25) निवासी ग्राम धारा खेड़ी और सुनील पिता नानूराम (25) निवासी ग्राम खंम्मूखेड़ी को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए उज्जैन भेजा गया है। वहीं एक घायल राजेश पिता मोहन (24) निवासी ग्राम रसूलपुर को शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल में बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है? उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


