शेरगढ़ विधायक राठौड़ ने नड्डा और शाह से की मुलाकात:दिल्ली दौरे पर MLA ने प्रदेश के विकास को लेकर की चर्चा;संगठन के नेताओं से ​भी मिले

प्रदेश की शेरगढ़ विधानसभा से विधायक बाबू सिंह राठौड़ इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। वे दिल्ली में पार्टी और संगठन के नेताओं से मुलाकात की। दरअसल, राठौड़ पिछले कुछ दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। सूत्रों की माने तो इस दौरे को लेकर कई सियासी माने भी निकाले जा रहे हैं। वहीं इन मुलाकातों को काफी अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। साथ ही स्थानीय मुद्दों को लेकर भी बात रखी। इस दौरान राठौड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, चिकित्सा मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी बी. एल. संतोष, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा सुनील बंसल, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान भाजपा सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में काफी चर्चा भी है। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि विधायक के बेटे की आगामी 21 जनवरी को जोधपुर में शादी भी है। ऐसे में उन्होंने पार्टी व संगठन के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें शादी समारोह में आने का भी निमंत्रण दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *