आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव के निकट स्कूल बस में एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मऊ का रहने वाला था युवक मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के देवरिया खुर्द का रहने वाला अरविंद उर्फ गुड्डू 34 जरूरी काम से आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा में अपने ननिहाल आया हुआ था। शाम को अपने घर बाइक से लौट रहा था इसी बीच मुबारकपुर थाना क्षेत्र के निकट एक स्कूली बस में जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवारी युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं युवक की मौत की सूचना मिलते हैं पर जनों में कोहराम मच गया है।


