पटियाला में महिला ने दी थी पति की सुपारी:प्रेमी-प्रेमिका सहित 3 गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्टल बरामद, यूपी से खरीदे थे हथियार

पंजाब के पटियाला में अवैध संबंधों में रूकावट बनने पर एक महिला ने अपने ही पति की 5 लाख रुपए की सुपारी दे दी। यह सुपारी महिला ने किसी और को नहीं बल्कि अपने ही प्रेमी को दी थी। जिसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला के पति पर हमला किया। पिस्टल से किए फायर में महिला का पति तो बच गया। लेकिन उसके दोस्त की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। इस केस में पटियाला कोतवाली पुलिस टीम ने पत्नी, प्रेमी और दोस्त तीनों को अरेस्ट कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने यह जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों और एसपी सिटी की टीम ने केस हल कर दो पिस्टल 10 कारतूस के अलावा एक बाइक भी बरामद की है। एडवांस दिए थे डेढ़ लाख रुपए एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस टीम ने गांव तेजा निवासी 32 वर्षीय महिला मनप्रीत कौर, इसके प्रेमी हरसिमरनजीत सिंह गोरा (25) तेजा और करन सिंह उर्फ निखिल (22) गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला और प्रेमी ने मिलकर एक लाख 55 हजार रुपए इकट्ठे करने के बाद आरोपी करन को दिए थे। जिसके बाद वह उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आया था। महिला ने अपने पति पर कराया हमला जिसके बाद घर से दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए बलजिंदर सिंह के बारे में उसकी पत्नी ने प्रेमी को फोन कर बताया तो उसने दोस्त के जरिए फायरिंग करवा दी थी। फायरिंग में बलजिंदर सिंह के गर्दन में गोली छूकर निकली थी, जिस वजह से यह घायल हुआ था। यह गोली बलजिंदर को छूकर निकली तो बाइक के बीच में बैठे पाला सिंह के आंखों को छूकर निकली तो उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *