दो दिन दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेंगी तीन ट्रेनें:हावड़ा, कामाख्या और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनें में बदलाव, बाड़मेर-जम्मूतवी रेल में अस्थाई कोच बढ़ाया

उतर रेलवे के दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखंड पर टेक्निकल वर्क के चलते 13 व 14 दिसंबर को तीन ट्रेनें दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इस दौरान ये हावड़ा, कामाख्या और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं पैसेंजर भार को देखते हुए रेलवे ने जम्मूतवी-बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा में एक सेकेंड कोच (स्लीपर कोच) को बढ़ाया है। दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखंड पर पुल संख्या 241-बी के तकनीकी वर्क के चलते 13 व 14 दिसंबर को लिए गए दो दिवसीय ट्रैफिक ब्लॉक का असर उत्तर पश्चिम रेलवे की तीन प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। इस दौरान ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। प्रभावित ट्रेनें इस प्रकार हैं- – 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 दिसंबर को बाड़मेर से प्रस्थान कर दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलेगी। दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। – 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 13 दिसंबर को काठगोदाम से चलकर साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला होकर गुजरेगी। दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। – 15624 कामाख्या-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 दिसंबर को कामाख्या से प्रस्थान कर साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर चलेगी। जिसका दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी रेलवे की अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जम्मूतवी-बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा में द्वितीय श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- गाडी संख्या 14662/14661, जम्मूतवी-बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा में जम्मूतवी से 13 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक एवं बाडमेर से 16.दिसंबर से 18 दिसंबर तक 01 द्वितीय स्लीपर कोच डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *