लुधियाना के किदवई नगर इलाके में देर रात दो बाइक सवार लुटेरों ने एक्टिवा सवार दो महिलाओं को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। हालांकि, महिलाओं के साहस और बहादुरी के आगे लुटेरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके और उन्हें मौके से खाली हाथ भागना पड़ा। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि करीब 8 बजे दो महिलाएं एक्टिवा पर सवार होकर जा रही हैं। तभी पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार उनका पीछा करते हुए आते हैं। कुछ दूरी पर आकर लुटेरों ने अपना मोटरसाइकिल एक्टिवा के आगे लगाकर जबरदस्ती उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने महिलाओं से उनका पर्स और अन्य सामान छीनने की कोशिश की।


