सुपारी देकर हाथ-पैर तोड़ने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों बदमाश पश्चाताप करने गए थे महंदीपुर बालाजी, किराए पर गाड़ी लेकर की थी वारदात

जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस ने एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने मामूली कहासुनी के बाद योजना बना कर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। साजिशकर्ता रामलाल योगी ने भूर सिंह मीणा को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया था। घटना के बाद ये आरोपी पश्चाताप करने के लिए मेहंदीपुरा बालाजी चले गए थे। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि 4 जनवरी को महिला ने एक रिपोर्ट दी की उसका पति दिलीप कुमार एवं जीजा शिवकुमार के साथ रात 10.45 बजे विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे कुछ बदमाशों ने मारपीट की। मारपीट करने वाले बदमाश बिना नम्बर की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशों ने डंडे, सरिए से मेरे पति और जीजा के साथ मारपीट कर दोनों हाथ व दोनों पैर के को तोड़ दिया। शिकायत मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सीआई श्याम नगर दलवीर सिंह और उनकी टीम के द्वारा मौके पर और मौके से करीब 1 किलोमीटर के दायरे में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिस से बदमाशों की जानकारी सामने आई। जिस पर पुलिस ने रामलाल योगी, उदयराज योगी, भूरसिंह मीणा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में निम्न तथ्यों का हुआ खुलासा आरोपी रामलाल योगी तथा उदयराज योगी विवेक विहार मैट्रो स्टेशन के नीचे अन्डे का ठेला लगाता है, जिसके पास में ही पीड़ित भी अपने ठेले लगाते हैं, जिससे रामलाल योगी की विक्री नहीं हो रही थी। आरोपी रामलाल योगी ने पीड़ितों के ठेलों को वहां से हटाने के लिए अपने जानकार भूर सिंह मीणा को 20 हजार रुपए की सुपारी दी,आरोपी भूर सिंह मीणा बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है जो करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर के विद्यार्थी जो जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं तथा सोशल मीडिया चलाते हैं, मॉडर्न लाइफ जीना चाहते हैं, उनसे सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करता है तथा उनको एसयूवी गाडियां किराए पर लेकर मौज-मस्ती करवाता है। भूर सिंह मीणा ने अपने दोस्तों के साथ मानसरोवर से किराए पर स्कोर्पियो गाडी ली और पीडित के हाथ-पैर तोड़कर मेहन्दीपुर बालाजी चले गए थे। बदमाशों ने बताया कि वह पश्चाताप करने के लिए मंदिर गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *