हिंदी फीचर फिल्म ‘मनचलों की मस्ती’ का प्रीमियर, 10 जनवरी को होगी रिलीज

रांची| दिनेश शाहदेव निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म ‘मनचलों की मस्ती’ का प्रीमियर जेडी सिनेमा में बुधवार को हुआ। फिल्म की शूटिंग झारखंड व मुंबई के लोकेशन पर हुई है। ज्यादातर कलाकार व टेक्नीशियन झारखंड-बिहार से हैं। मुख्य कलाकार आकाश कुमार मित्तल व शिखा स्वरूप के साथ अन्य सहायक कलाकार पंकज सिन्हा, जितेंद्र वाढेर, शंकर पाठक, उवैद अरशद, दीपक चौधरी, संदीप स्वरांश, प्रियांशु राज, आर्ची, करुणा सिंह, सौम्या सिंह राजपूत, श्रुति सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, मिस लाडली, अभ्यांश सिंह है। फिल्म 10 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 6 दोस्तों की एक साथ रहकर पढ़ाई-लिखाई और मौज-मस्ती से शुरू होती है। और धीरे-धीरे कई घटनाक्रम से गुजरते हुए एक सस्पेंस थ्रिलर का रूप ले लेती है। निर्माता विजय कुमार अग्रवाल हैं। कहानी संदीप स्वरांश व दिनेश शाहदेव ने लिखी है। डीओपी पंकज गोस्वामी, म्यूजिक डायरेक्टर राजेश व सिद्धार्थ राय हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *