जोश और प्रतिभा का नवरंग

वन एक्ट प्ले, स्किट कंपीटिशन और माइम में एक भी प्रतिभागी नहीं थे रांची वीमेंस कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय युवा महोत्सव ‘नवरंग’ का आगाज हुआ। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाले महोत्सव का आयोजन रांची वीमेंस कॉलेज की सांस्कृतिक समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कर रही है। महोत्सव के पहले दिन साइंस ब्लॉक में फाइन आर्ट्स इवेंट्स के तहत मेहंदी में 40, रंगोली में 3, इक्वालिटी थीम पर पोस्टर मेकिंग में 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताएं रिया डे, डॉ. प्रीति दीपिका मिंज, डॉ. डोली कुमारी, सुरभि तिग्गा, डॉ. सविता मुंडा, रीता कुमारी के निर्देशन में आयोजित हुए। डॉ. चैताली अधिकारी, डॉ. हरसिमरत कौर, रिया दे, सोनी कुमारी, डॉ. रंजना कंठ के निर्देशन में डांस इवेंट में क्लासिकल डांस सोलो में 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वन एक्ट प्ले, स्किट और माइम में एक भी प्रतिभागी नहीं थे। मौके पर डॉ. आरती मोदक, डॉ. उर्वशी, डॉ. ममता केरकेट्टा, सुजाता मजूमदार, डॉ. शैलजा आदि मौजूद रहीं। लाइट वोकल सोलो में प्रतिभागियों ने भजन गाए म्यूजिक और थिएटर इवेंट का आयोजन आर्ट्स ब्लॉक के मैत्रेयी सभागार में हुआ। म्यूजिक इवेंट के तहत लाइट वोकल सोलो में 20 ने हिस्सा लिया। इसमें से ज्यादातर प्रतिभागियों ने भजन की प्रस्तुति दी। अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो, कभी राम बन के कभी श्याम…की प्रस्तुति दी। वेस्टर्न वोकल सोलो में 4 व ग्रुप सॉन्ग इंडियन में 3 ग्रुप ने भाग लिए। प्रतियोगिताएं पूनम धान, सुजाता मजूमदार, अंजलि टोप्पो, सविता, मृणालिनी अखौरी के निर्देशन में हुआ। आज ये इवेंट होंगे : महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को फाइन आर्ट्स इवेंट में अॉन द स्पॉट पेंटिंग, कोलाज, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं होंगी। डांस इवेंट में फोक ग्रुप डांस होगा। वहीं लिटररी इवेंट में एलोक्यूशन व डिबेट प्रतियोगिता होगी। मेहंदी प्रतियोगिता में सबसे अधिक 40 लड़कियों ने भाग लिए। दूसरे दिन भी फाइन आर्ट और लिटररी इवेंट होंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *