बहावलपुरी पंजाबी समाज और महिला समिति का चुनाव 19 को

बहावलपुरी पंजाबी समाज व बहावलपुरी पंजाबी समाज महिला समिति की कार्यकारिणी का चुनाव 19 जनवरी को होगा। मुख्य चुनाव पदाधिकारी देवराज खत्री ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 9 व 10 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुनानक भवन परिसर में होगी। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के लिए बहावलपुरी पंजाबी समाज के सदस्य जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है, नामांकन कर सकते हैं। नाम वापसी की तारीख 11 जनवरी सुबह 10 से 11 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच 11 जनवरी को होगी और अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन दोपहर 2 बजे किया जाएगा। समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सह चुनाव पदाधिकारी मोहनलाल अरोड़ा को बनाया गया है। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्षों का होगा और नवनिर्वाचित सदस्य लोहड़ी पर 13 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *