अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई: सड़क किनारे कब्जों को हटवाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी में ट्रैफिक पुलिस ने नगर नि्गम कर्मियों को अपने साथ मेंे लेकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर रखे सामानों, सड़क के किनारे लगे रेहड़ी-फहड़ियों और फूटपाथों पर किए कब्जो को हटाया गया। इसके अलावा एसीपी ट्रैफिक गुरिंदरबीर सिंह और इंस्पेक्टर रामदविंदर सिंह ने पुतलीघर में भी कार्रवाई की गई। इसी तरह, धुंध के मौसम को देखते हुए ट्रैफिक एजुकेशन सैल के एसआई दलजीत सिंह टीम के साथ मिलकर सिटी मेंे अलग-अलग जगह 165 कमर्शियल व्हीकलों पर रिफ्लेक्टर लगाया। एसीपी ट्रैफिक गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ रोजाना कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुकानदार अपने दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करे, इससे ट्रैफिक की समस्या होती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई अतिक्रमण करने से बाज नहीं आता है, तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *