सवाई माधोपुर में लेपर्ड के हमले से बच्चे की मौत:17 घंटे बाद मांगों पर बनी सहमति, 5 लाख मुआवजा मिलेगा

सवाई माधोपुर के पुराने शहर के रामद्वारा के पास गुरुवार शाम को लेपर्ड के हमले में 7 वर्षीय विक्रम बंजारा की मौत हो गई थी‌। मौत के बाद परिजनों के साथ वन विभाग और प्रशासन के बीच लंबा गतिरोध चला। यहां करीब 17 घंटे के तक गतिरोध के बीच कई बार समझाया गया। इसके बाद आखिरकार परिजनों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बन गई। इन मांगों पर बनी सहमति परिजन और वन विभाग के बीच विभिन्न मांगों को लेकर 17 घंटे बाद सहमत बनी। यहां पर मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से 5 लाख रुपए का मुआवजा, मृतक के आश्रित को वन विभाग में गाइड या वॉलंटियर योग्यता अनुसार बनाने, मुख्यमंत्री आयुष्मान बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपए की सहायता, मुख्यमंत्री सहायता कोष से अधिकतम राशि दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलवाने की मांग पर सहमति बनी। यह था मामला सवाई माधोपुर के पुराने शहर के‌ आटीला बालाजी के हमले से एक सात वर्षीय बालक विक्रम बंजारा की मौत हो गई। घटना के इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बालक के पिता रामजीलाल बंजारा ने बताया वह शाम करीब साढ़े सात बजे आटीला बालाजी के दर्शन करने गया था। इसी दौरान यह हादसा सामने आया था। परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद यहां 17 घंटे तक प्रशासन और परिजनों के बीच गतिरोध चला और 17 घंटे बाद सहमति बनी। ये खबर भी पढ़ें.. सवाईमाधोपुर में लेपर्ड ने 7-साल के बच्चे को मार डाला:गर्दन से पकड़कर झाड़ियों में ले गया; हाथ पकड़कर चल रहा था मासूम सवाई माधोपुर के रणथंभौर में लेपर्ड ने 7 साल के बच्चे को मार डाला। वह अपने पिता के साथ आटीला बालाजी के दर्शन करने जा रहा था। साथ में बस्ती के कुछ और लोग भी थे। इसी दौरान मंदिर में हैंडपंप के पास लेपर्ड बच्चे को गर्दन से पकड़कर ले गया। बच्चे को ले जाता देख पिता ने और लोगों को बुलाया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *