महसमुंद| सांसद रूप कुमारी चौधरी ने जनपद पंचायत महासमुंद के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में दिनेश रूपरेला को चयनित किया है इस आशय का पत्र उन्होंने कलेक्टर महासमुंद को लिखा है। सांसद ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में जनपद पंचायत का काम दिनेश रूपरेला देखेंगे उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक दिनेश रूपरेला यथा समय लोगों को सेवाएं प्रदान करेंगे।


