जांजगीर| पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से कम हो रहा है। अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा चलने की संभावना है। जिस कारण अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट हो सकती है। उसके बाद फिर से वृद्धि संभावित है। जिले में मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कुछ कम हो गई थी, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री के आस पास रहा।


