कलश यात्रा में 11 हजार महिलाएं व बालिकाएं रहेंगी शामिल

भास्कर न्यूज | कवर्धा शहर स्थित सरदार पटेल मैदान में पांच कुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। इस 9 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ माघ कृष्ण की एकम 14 जनवरी को भव्य कलश यात्रा निकाल कर की जाएगी। रूद्र महायज्ञ के लिए मैदान के बीच 5 मंजिला यज्ञ शाला का निर्माण किया जा रहा है। यज्ञ शाला का काम अंतिम चरण में है। श्री शिव महापुराण के कथा व्यास सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा (बेमेतरा) के दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानं द सरस्वती होंगे। बताया गया कि शहर की सुख, समृद्धि और मंगल कामना के लिए पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर कवर्धा में उत्साह का माहौल है। श्री शिव महापुराण कथा और महायज्ञ में पूरे कवर्धा शहर के सनातनी नागरिक सहभागिता करेंगे। 14 जनवरी को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीरामजानकी मंदिर के पास संकरी नदी से कलश में जल लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 11 हजार महिलाएं और बालिकाएं शामिल होंगे। नगर भ्रमण के बाद यज्ञ स्थल पर जल स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही श्री रूद्र महायज्ञ व श्री शिव महापुराण कथा शुरू हो जाएगी। कथा व महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य- सुख-शांति, समृद्धि इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धर्म और आस्था को प्रबल करना है, बल्कि शहरवासियों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाना है। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है। ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान शिव की कृपा का अनुभव कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *