राजधानी की सफाई व्यवस्था में जल्द बदलाव दिखेगा। क्योंकि, सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी स्वच्छता कॉर्पोरेशन ने बुधवार को आैर 9 वार्डों में सफाई का काम संभाल लिया। इससे पहले कंपनी ने धुर्वा, हटिया क्षेत्र के 14 वार्डों में काम शुरू किया था। हरमू एमटीएस के अंतर्गत आने वाले 9 वार्डों में कंपनी गुरुवार से कूड़े का उठाव करेगी। कंपनी द्वारा वार्ड नंबर 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 35 आैर 36 के अंतर्गत अशोक नगर, हरमू, हरमू रोड, किशोरगंज, हिंदपीढ़ी, पुरानी रांची, मधुकम, पुंदाग, रातू रोड के कुछ क्षेत्रों में स्थित घरों से कूड़े का उठाव किया जाएगा। जिस तरह निगम के वाहन हर वार्ड में घरों से कूड़े का उठाव करता है, उसी तरह कंपनी के वाहन घर-दुकानों से कूड़े का उठाव करेंगे। लेकिन कंपनी के सफाईकर्मी उन्हीं घरों से कूड़े का उठाव करेंगे, जिन घरों से गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग मिलेगा। मिक्स्ड कूड़ा रहने पर उसका उठाव नहीं किया जाएगा। घरों से कूड़ा उठाने के अलावा कंपनी द्वारा हर घर के द्वार पर आरएफआईडी चिप लगाया जाएगा। इससे सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसमें पता चलेगा कि संबंधित घर के सामने से कूड़ा वाहन गुजरा तो कूड़े का उठाव हुआ या नहीं। अगर संबंधित क्षेत्र में घरों से कूड़े का उठाव नहीं हुआ तो उस क्षेत्र के बिट सफाईकर्मी आैर सुपरवाइजर पर कार्रवाई होगी। आवास नहीं बनाने वालों पर होगा सर्टिफिकेट केस रांची | प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्टिकल फोर के तहत पैसा लेकर घर नहीं बनाने वालों के खिलाफ नगर निगम कानूनी कार्रवाई करेगा। ऐसे लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने बुधवार को आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लाभुकों के आवास का निर्माण अधूरा है, उसे जागरूक करें। ऐसे लाभुकों के घर जाकर उन्हें समझाएं। पीएम आवास योजना सुपरवाइजर व सफाईकर्मियों को समझाया गया काम स्वच्छता कॉर्पोरेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को हरमू एमटीएस में 9 वार्ड के सुपरवाइजर आैर सफाईकर्मियों के साथ बैठक की। उन्हें कंपनी द्वारा लिए गए कार्यों की जानकारी दी गई। मानदेय सहित अन्य पैसे कैसे मिलेंगे, उसकी जानकारी देने के साथ काम का तौर-तरीका बताया गया। सफाईकर्मियों को अपने-अपने बीट में हर घर से निर्धारित समय के अंदर कूड़े का उठाव करने के लिए कहा गया। घर-दुकान संचालकों को गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई। सफाईकर्मियों ने इस मामले में सहयोग का आश्वासन दिया। एक फरवरी से 53 वार्ड में सफाई व्यवस्था संभालेगी कंपनी : स्वच्छता कॉरपोरेशन कंपनी एक फरवरी से रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों में सफाई व्यवस्था संभाल लेगी। निगम अधिकारियों ने कंपनी को सभी संसाधन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। स्वच्छता कॉरपोरेशन ने अब तक कूड़ा उठाने के लिए 37 वाहनों की खरीदारी की है। हरमू एमटीएस में निगम की 40 और कंपनी की 15 गाड़ियों का इस्तेमाल होगा। जल्द ही कंपनी अन्य वाहन भी खरीदेगी।


