अंडर 19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केरल 138 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन, झारखंड को आठवां स्थान

68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत चल रहे अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें केरल 138 अंकों के साथ ओवरआल विजेता बना। वहीं, 123 अंक के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 104 अंक के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहे। अंतिम दिन की प्रतियोगिता में झारखंड की टीम को एक गोल्ड व एक सिल्वर मिला। इस प्रतियोगिता में झारखंड को कुल पांच मेडल प्राप्त हुए। इसमें तीन गोल्ड मेडल व दो सिल्वर मेडल शामिल हैं। बालक वर्ग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार महाराष्ट्र के सैफ चाफेकर को मिला। सैफ 1,134 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर 1,068 अंकों के साथ कर्नाटक के चिरानाथ और केरल के सरवन केसी ने 1,042 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सीबीएससी की वंशिका 988 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं, 968 अंकों के साथ तमिलनाडु की थिया दूसरे और 951 अंकों के साथ दिल्ली की हर्षिता गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र के सैफ चाफेकर और सीबीएसई की वंशिका को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कांके के विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए। 11 से 14 जनवरी तक अंडर 14 एथलेटिक्स 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 41 इवेंट्स में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। झारखंड में अब 11 जनवरी से 14 जनवरी तक अंडर 14 एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी। इस बार झारखंड को चार खेल आयोजन की मेजबानी मिली है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। झारखंड को मिले 5 मेडल 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड को कुल पांच पदक प्राप्त हुए। 4 गुणा 100 मीटर रिले में गोल्ड मेडल मिला। इसमें साकेत मिंज, दीपक टोप्पो, निशांत भगत और प्रज्ज्वल कुमार शामिल रहे। ट्रिपल जंप में प्रीति लकड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। 400 मीटर दौड़ में साकेत मिंज ने गोल्ड मेडल प्राप्त िकया। लॉन्ग जंप में प्रीति लकड़ा ने गोल्ड मेडल और 400 मीटर हर्डल रेस में शिवानी कुमारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं। कुल मेडल स्कोर केरल 138 प्वाइंट महाराष्ट्र 123 प्वाइंट तमिलनाडु 104 प्वाइंट हरियाणा 91 प्वाइंट कर्नाटक 85 प्वाइंट झारखंड 33 प्वाइंटचैंपियन की खुशी…केरल की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी तो कांके के विधायक सुरेश बैठा संग नागपुरी नृत्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *