कुई ब्लॉक की बैठक में धान खरीदी पर चर्चा हुई

कुकदूर| युवा कांग्रेस कुई ब्लॉक की बैठक हुई। अध्यक्ष कन्हैया रजक ने स्थानीय मुद्दों का लेकर चर्चा की। वनांचल में युवा कांग्रेस संगठन को विस्तार, धान खरीदी में किसानों की समस्या, गिरदावरी होने के बाद भी किसानों की पंजीयन में गड़बड़ी समेत अन्य विषय को लेकर चर्चा की गई। किसानों की समस्या को लेकर खरीदी केन्द्र में जांच के लिए युवाओं की टीम जाएगी। इस बैठक में रिंकू बघेल, रामदयाल साहू, परमेश्वर धुर्वे, अंजोर सिंह धुर्वे, संतराम यादव, नंदराम पंद्राम, तितरू राम, पंचराम यादव, राधेश्याम वाटिया, भागवानी धुर्वे, संदीप उइके समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *