भास्कर न्यूज | गिद्दी बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के साथ दिए गए अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता की। वार्ता यूनियन नेताओं ने सीएमडी से कंपनी स्तर के सभी कमेटियों में बीसीकेयू का प्रतिनिधित्व देने, एनके एरिया (डकरा) केंद्रीय अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल की तरह संचालित कराने, सभी क्षेत्रीय अस्पतालों में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ देने, एक्स-रे टेक्नीशियन देकर एक्स-रे चालू कराने, पैथोलोजी लैब को चालू करने, विस्थापितों के पुनर्वास की व्यवस्था करने के साथ-साथ विस्थापित प्रमाण पत्र देने और मेडिकल सुविधा प्रदान करने, सीसीएल के सभी प्रक्षेत्रों में शुद्ध जलापूर्ति कराने की मांग रखी। यूनियन नेताओं ने बताया कि सीसीएल के सीएमडी ने उनके मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। यूनियन प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सीसीएल रिजनल अध्यक्ष बसंत कुमार, सीसीएल सचिव धनेश्वर तुरी, गौत्तम बनर्जी, शंभु कुमार, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, इरफान खान, रतिया गंझू, योगेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे। कटकमदाग | प्रखंड के महुडर निवासी पत्रकार अमित कुमार सहाय के पिता नवल किशोर प्रसाद का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 78 वर्ष के थे। नवल किशोर प्रसाद बिजली विभाग से एकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से गांव में सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ्य थे। चार दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए रांची ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गये। उनके निधन की खबर सुनकर परिजन व ग्रामीणों में शोक की लहर है।


