लुधियाना| 31 दिसंबर को लुधियाना में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, लेकिन अब शो से पहले फिरोजपुर रोड पर पिल्लरों पर बनाई गई दिलजीत दोसांझ की तस्वीरों और स्लोगनों को लेकर विवाद उठ रहा है। जानकारी के मुताबिक, इन पिल्लरों पर तस्वीरें बनवाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी और इस बारे में डीसी को भी रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शो के एक सप्ताह बाद, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इन पिल्लरों पर बनी तस्वीरों को व्हाइट वॉश कर हटाना शुरू कर दिया है। इस मुद्दे पर न तो कोई नोटिस भेजा गया है और न ही अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।


