अधिक आयु वाले मुलाजिमों को नियमित करे सरकार

भास्कर न्यूज |लुधियाना नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के समक्ष कर्मचारी संघ ने मांगें पूरी न होने और वेतन समय से नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। कमिश्नर ने शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया। नगर निगम (एमसी) कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने बुधवार को सराभा नगर में एमसी जोन डी में नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश धींगान ने अधिक आयु वाले कर्मचारियों को नियमित करने, सफाई सेवकों की पदोन्नति और मृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुग्रह राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। एमसी कमिश्नर डेचलवाल ने कहा कि नगर निकाय पहले से ही कई मुद्दों पर काम कर रहा है, जिन्हें कर्मचारी संघ ने उठाया है। जो मुद्दे स्थानीय स्तर पर हल हो सकते हैं, उन्हें जल्द से जल्द हल किया जाएगा। ओवरएज कर्मचारियों के नियमितीकरण आदि जैसे कुछ मुद्दे हैं, जिनके संबंध में निर्णय राज्य स्तर पर लिया जाना है। राज्य सरकार इसी पर काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *