‘महिला वकीलों के लिए चैंबर और लाइब्रेरी बनाना मेरी प्राथमिकता’:बार अध्यक्ष बोले- 100 बीघा जमीन के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा

बाड़मेर बार एसोसिएशन चुनाव में विष्णु चौधरी ने भाखराराम गोदारा को 39 वोट से हराकर संघ के अध्यक्ष बने है। जीत के बाद उन्होंने कहा- बार और बैंच के बीच समन्वय बैठाना और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास रहेगा। बाड़मेर में पोक्सो और फैमिली कोर्ट बाड़मेर जल्द शुरू करने का प्रयास रहेगा। दरअसल, बाड़मेर बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। विष्णु भगवान चौधरी बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बनें। अमित बोहरा उपाध्यक्ष, स्वरूपसिंह भदरू सचिव और गौरव खत्री कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस बार दो पैनल बने। एक पैनल से तीन उम्मीदवार जीते वहीं, दूसरे पैनल से कोषाध्यक्ष ही जीत पाए। जीत के साथ वकीलों ने ढोल की धुन पर जमकर डांस किया। वहीं जीते प्रत्याशियों को साफा और माला पहनाकर बधाई दी। वहीं वकीलों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। जीते प्रत्याशियों ने सीनियर वकीलों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। बार एसोसिएशन विष्णु भगवान चौधरी से खास बातचीत सवाल- आपके पैनल से कितने प्रत्याशी जीतें है जवाब- हमारे पैनल से तीन उम्मीदवार जीते है। उपाध्यक्ष पद पर हमारे साथी किसी कारणों से पीछे रह गए। उन कारणों का पता लगाकर आगामी चुनावों में चार पदों जीतने का प्रयास करेंगे। सवाल- पहला क्या काम रहेगा आपका जवाब- पहला काम बार और बैंच के मध्य समन्वय बैठाया जाएगा। युवाओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए सीनियर अधिवक्ताओं के निर्देशन में उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। महिलाओं के चेंबर, लाइब्रेरी हॉल के बनाने का प्लान है। समस्याओं का समाधान करने के तत्पर रहेंगे। मेरे कार्यकाल में पूरा करने का प्रयास रहेगा। सवाल- अधिवक्ताओं को देखते हुए परिसर छोटा नजर आ रहा है जवाब- ऐसा कुछ नहीं है परिसर पर्याप्त है। जजों और कर्मचारियों की कमी है। यदि वो पूर्ण रूप से होते है तो काम करने के लिए पर्याप्त है। कुछ चैंबर की कमी है। आगामी कार्यकाल के अंदर उसको पूर्ण करके अधिवक्ताओं को आवंटन करने का प्रयास करेंगे। सवाल- जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है उसका क्या स्टेट्‌टस है जवाब – जिला एवं सेशन न्यायधीश बनने के बाद में इसका ऑफिस और उनके स्टॉफ के लिए जितना ऑफिस चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार को जालीपा के पास 100 बीघा जमीन आवंटन के लिए प्रस्ताव हाईकोर्ट के माध्यम से भेजा जा चुका है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी। न्यायालय बाहर शिफ्ट होगा। संपूर्ण वहीं पर शिफ्ट हो जाएगी। सवाल- बाड़मेर में पोक्सो और फैमिली कोर्ट नहीं है इसके लिए क्या प्रयास रहेंगे जवाब- पहले पोक्सो कोर्ट का यह नियम था कि जहां पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट होता है वहां पर पोक्सो कोर्ट का निर्धारण होता था। फैमिली कोर्ट बालोतरा है लेकिन स्वतंत्र प्रभार एडीजे कोर्ट-1 यहां पर दिया हुआ था। लेकिन जिला अलग बनने से पत्रावली राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। जल्द ही पोक्सो कोर्ट बाड़मेर आएगा। इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. ———————————– बाड़मेर बार एसोसिएशन के विष्णु चौधरी अध्यक्ष, सचिव स्वरूपसिंह निर्वाचित:बोहरा उपाध्यक्ष, खत्री बने कोषाध्यक्ष, खुशी में झूमे वकील; प्रेसिडेंट बोले-सुविधायुक्त रूम बनाकर महिलाओं को देंगे बाड़मेर बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। विष्णु भगवान चौधरी ने भाखराराम गोदारा को 39 वोटों से हराकर बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बनें। अमित बोहरा उपाध्यक्ष, स्वरूपसिंह भदरू सचिव और गौरव खत्री कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दो बने एक पैनल से तीन उम्मीदवार जीते वहीं, दूसरे पैनल से कोषाध्यक्ष ही जीत पाए। (पढ़े पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *